सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरियाणा की ग्रामीण सरकारी योजनाएं 2026: पात्रता और कैलकुलेशन

  हरियाणा की ग्रामीण सरकारी योजनाएं 2026: पात्रता और कैलकुलेशन     हरियाणा सरकार गाँवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए हर साल कई योजनाएं चलाती है। इनमें आवास, कृषि, महिला कल्याण और ऊर्जा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस लेख में हम इन योजनाओं को सरल भाषा में समझेंगे — क्या फायदा मिलता है, कौन आवेदन कर सकता है, पैसा कैसे कैलकुलेट होता है और आवेदन कहाँ करें। 1. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 यह हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी ग्रामीण आवास योजना है। इसके तहत जिन परिवारों के पास अपना घर नहीं है, उन्हें गाँव में 100 गज का प्लॉट दिया जाता है। पात्रता की मुख्य शर्तें आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी हो परिवार की वार्षिक आय: EWS वर्ग के लिए ₹1.80 लाख तक, LIG वर्ग के लिए ₹2 लाख तक और MIG वर्ग के लिए ₹4.5 लाख तक (यह वेरिफिकेशन Family ID से होता है) आवेदक या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर हरियाणा में पहले से कोई पक्का मकान या प्लॉट न हो जिन्होंने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है, वे इसके पात्र नहीं होंगे कैलकुलेशन कैसे समझें: पात्र परिवारों को प्लॉट लगभग ₹...

मढ़ौरा में पीएम सूर्य घर योजना पर बैठक ₹98,000 तक सब्सिडी की जानकारी

 मढ़ौरा मैं पीएम सूर्य घर योजना पर बैठक उपभोक्ताओं को 98000 तक की सब्सिडी की जानकारी        

मढ़ौरा में पीएम सूर्य घर योजना पर बैठक, उपभोक्ताओं को ₹98,000 तक कुल सहायता और रूफटॉप सोलर योजना की जानकारी


 मढ़ौरा सहारनपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मंडोरा प्रचंड मैं जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी दी गई अधिकारियों ने लोगों को बताया कि घर की छत पर रूपटॉप सोलर सिस्टम लगाकर बिजली के खर्च को कम किया जा सकता है 

मढ़ौरा, सारण: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मढ़ौरा प्रखंड में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर बिजली के खर्च को कम किया जा सकता है और पात्र परिवारों को सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है बैठक का मुख्य उद्देश्य मडोरा प्रखंड के अधिक से अधिक परिवारों को PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana से जोड़ना और ग्रामीण सत्र पर योजना के बारे में सही जानकारी पहुंचाना है


 मढ़ौरा प्रखंड मे पीएम सूर्य घर योजना को लेकर क्या हुआ 

मढ़ौरा प्रखंड सभागार मे आयोजित बैठक की अध्यक्षस्ता प्रखंड 

विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभुकर ने की बैठक में 

विभिन्न पंचायत के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए 

बैठक में बिजली विभाग के अधिकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त 

बिजली योजना की पात्रता सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन 

प्रक्रिया के बारे में जानकरी दी जनप्रतिनिधि से कहा गया कि 

वे अपने अपने पंचयात और क्षेत्र में लोगो को योजना के बारे में जागरूक करे ताकि पात्र परिवार इसका लाभ उठा सके 

पीएम सूर्य घर योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है  

मढ़ौरा में पीएम सूर्य घर योजना पर बैठक, उपभोक्ताओं को ₹98,000 तक कुल सहायता और रूफटॉप सोलर योजना की जानकारी

यहां एक जरुरी बता समझना महत्वपूर्ण है केंद्र सरकार कि

Pm surya ghar muft bijli yojana के तहत केद्रीय वित्तीय सहयता सोलर सिस्टम की क्षमता के आधार पर दी जाती है 

केंद्र सरकार की अधिकारिक जानकारी के अनुसार 

1 किलोवाट सोलर सिस्टम ₹30,000 तक केंद्रीय सब्सिडी

2 किलोवाट सोलर सिस्टम ₹60,000 तक केंद्रीय सब्सिडी

3 किलोवाट से अधिक क्षमता लगाने पर केंद्रीय सब्सिडी ₹78,000 से आगे नहीं बढ़ती

हालांकि बिहार में अगस्त 2026 में राज्य सरकार द्वारा केंद्र की सहायता के अतिरिक्त ₹10,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹20,000 तक अतिरिक्त सहायता देने के फैसले की रिपोर्ट सामने आई है इस हिसाब से पात्र 3 किलोवाट उपभोक्ता को केंद्र की ₹78,000 सहायता के साथ राज्य की अधिकतम ₹20,000 सहायता मिलाकर ₹98,000 तक कुल सहायता मिल सकती है

पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य क्या है

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देना है केंद्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से एक करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

योजना के तहत पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा कर सकते हैं इससे बिजली बिल में कमी लाने में मदद मिल सकती है योजना में पात्र परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के लक्ष्य से जोड़ा गया है

सरकार के अनुसार यह योजना केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है स्थानीय बिजली वितरण कंपनी यानी DISCOM से ग्रिड

कनेक्टेड बिजली कनेक्शन रखने वाले आवासीय उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

मढ़ौरा के उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

पीएम सूर्य घर योजना का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है इसके लिए उपभोक्ताओं को योजना के आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल पर जाना चाहिए

आधिकारिक PM Surya Ghar Portal

आवेदन के दौरान उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं पोर्टल पर अधिकृत वेंडर का चयन करने की सुविधा भी उपलब्ध है

उपभोक्ताओं को सलाह है कि सोलर सिस्टम लगवाने के लिए केवल अधिकृत पंजीकृत वेंडर का ही चयन करें और किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट को बिना सत्यापन के पैसे न दें

आवेदन से पहले किन बातों का ध्यान रखें

योजना के लिए आवेदन करने से पहले उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन की जानकारी और बैंक खाते से संबंधित विवरण सही रखना चाहिए आवेदन में गलत जानकारी देने से प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है

साथ ही, सोलर सिस्टम की क्षमता अपने बिजली इस्तेमाल के हिसाब से चुनना जरूरी है केवल अधिक सब्सिडी के लिए बड़ी क्षमता का सिस्टम लगवाना हमेशा जरूरी नहीं है घर की औसत बिजली खपत और छत की उपलब्ध जगह को ध्यान में रखकर सिस्टम का चुनाव करना बेहतर है

योजना के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी और अधिकृत वेंडर से प्राप्त विवरण को प्राथमिकता दें


बिहार में ₹98,000 तक की सहायता क्यों चर्चा में है

केंद्र सरकार की योजना में अधिकतम केंद्रीय सहायता ₹78,000 है बिहार में केंद्र की सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार की सहायता को जोड़ने के बाद 3 किलोवाट सिस्टम पर कुल सहायता ₹98,000 तक होने की बात सामने आई है

हालांकि, वास्तविक लाभ उपभोक्ता की पात्रता स्वीकृत सिस्टम क्षमता और लागू सरकारी नियमों पर निर्भर करेगा इसलिए किसी भी व्यक्ति को केवल समाचार में दी गई राशि के आधार पर भुगतान या बुकिंग नहीं करनी चाहिए अंतिम निर्णय लेने से पहले आधिकारिक पोर्टल और संबंधित बिजली विभाग से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है

मढ़ौरा के लोगों के लिए क्या है खास

मढ़ौरा में आयोजित बैठक से यह स्पष्ट है कि स्थानीय स्तर पर लोगों को योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान पर जोर दिया जा रहा है पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

अगर आप मढ़ौरा या सारण क्षेत्र में रहते हैं और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता बिजली कनेक्शन और उपलब्ध छत की स्थिति की जांच करें

PM Surya Ghar Yojana की ताजा स्थिति

केंद्र सरकार के 28 जुलाई 2026 के आंकड़ों के अनुसार 22 जुलाई 2026 तक देशभर में 39,72,447 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके थे और 48,02,717 परिवारों को इसका लाभ मिला था

इससे पता चलता है कि योजना का देशभर में बड़े स्तर पर क्रियान्वयन हो रहा है मढ़ौरा में हुई बैठक भी इसी जागरूकता और क्रियान्वयन प्रक्रिया का हिस्सा है 

निष्कर्ष

मढ़ौरा में पीएम सूर्य घर योजना पर बैठक के दौरान उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दी गई केंद्र सरकार की ओर से 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 की केंद्रीय सहायता है बिहार में अतिरिक्त सहायता को जोड़ने पर पात्र उपभोक्ताओं के लिए कुल ₹98,000 तक सहायता की जानकारी सामने आई है

उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की गलत जानकारी या फर्जी दावे से बचना चाहिए और आवेदन के लिए केवल सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहिए

आधिकारिक जानकारी और आवेदन के लिए

PM Surya Ghar Official Portal

सरकारी योजना की जानकारी के लिए:

Press Information Bureau (PIB)




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rewari Anganwadi Recruitment 2026: 454 पदों पर भर्ती | योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

📋 भर्ती का संक्षिप्त विवरण विवरण जानकारी विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा जिला रेवाड़ी कुल पद 454 पद आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी हेल्पर आवेदन का माध्यम आधिकारिक सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर 📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ आवेदन प्रारम्भ: 20 जुलाई 2026 अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) मेरिट सूची: विभाग द्वारा बाद में जारी की जाएगी। 🎓 शैक्षणिक योग्यता आंगनवाड़ी वर्कर: 12वीं पास आंगनवाड़ी हेल्पर: 10वीं पास विस्तृत पात्रता के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। 👩 आयु सीमा न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 42 वर्ष आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिल सकती है। 📄 आवश्यक दस्तावेज़ आधार कार्ड 10वीं / 12वीं की मार्कशीट निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो अन्य दस्तावेज़ (यदि अधिसूचना में मांगे गए हों) 📝 आवेदन कैसे करें? आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें। आवेदन पत्र प्राप्त करें या निर्धारित प्रक्रिया का पालन ...